उठ गया जिस्म-2 के पोस्टर से पर्दा, पूजा भट्ट ने कहा सनी लियोन ही हैं हीरोइन

जिस्म 2 के पहले पोस्टर ने बाजार में आते ही सनसनी पैदा कर दी है। हालांकि अभी तक किसी को नहीं मालूम था कि भीगी हुई सफेद चादर के पीछे की निर्वस्त्र लड़की कौन है।पूजा भट्ट ने इस रहस्य से पर्दा उठाते हुए स्वीकार किया है इस बोल्ड पोस्टर में कनाडाई पोर्न स्टार सनी लियोन ही हैं।

विवादास्पद रियलिटी शो बिग-बॉस के पांचवें सत्र में आने के बाद सनी लियोन को नई पहचान मिली। इसी शो के दौरान महेश भट्ट उनसे मिलने गए और एक फिल्म में काम करने का प्रस्ताव किया। लेकिन यह सब आधिकारिक नहीं था।

पूजा भट्ट ने ट्विटर पर लिखा कि मध्य रात्रि के समय किए गए वादे को पूरा करते हुए आनंद ले रही हूं। इस बात की घोषणा करते हुए खुश हूं कि सनी जिस्म-2 में काम करने के लिए राजी हो गई है। अब, कयासों पर विराम लगना चाहिए।

पोस्टर में भीगी चादर के पीछे एक लड़की दिखाई दे रही है। भट्ट ने बुधवार रात 12 बजे इस रहस्य से पर्दा उठाने का वादा किया था। 2003 में महेश भट्ट ने बिपासा बसु और जॉन अब्राहम के साथ जिस्म का निर्माण किया था।

संबंधित खबरें:

Comments

comments

Tags: , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)