पाकिस्तान की अभिनेत्री वीना मलिक ने खुद के अचानक ‘लापता’ होने पर कहा है कि वह एक होटल में आराम कर रही थीं। पाकिस्तान की विवादास्पद अभिनेत्री वीना मलिक ने खुद के अचानक ‘लापता’ होने पर कहा है कि यह उन्होंने प्रचार पाने के लिए नहीं किया था, बल्कि वह एक होटल में आराम कर रही थीं।
वीना ने कहा, ‘‘यह प्रचार पाने का स्टंट नहीं था। कोई व्यक्ति 15 दिनों में दो बार इस तरह का स्टंट नहीं कर सकता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं बीते कुछ दिनों से नाखुश थी। मैंने अश्मित और अपनी मां को फोन किया। उनको मैंने बताया कि मैं एक होटल में आराम करने जा रही हूं क्योंकि मेरी सेहत ठीक नहीं है।’’
ग़ौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही पत्रिका ‘एफएचएम’ के मुख्य पृष्ठ पर वीना की एक निर्वस्त्र तस्वीर छपी थी और इसमें उनकी बांह पर आईएसआई लिखा एक टैटू भी बना था। इससे खासा विवाद खड़ा हुआ था। 33 साल की वीणा का विवादों से गहरा रिश्ता रहा है।
वीणा ने बताया है कि वो मुंबई के ऑकवुड होटल में ठहरी हुई हैं। बीते 2 दिनों में वीणा ने जियो न्यूज से ही औपचारिक तौर पर बात की है।
December 25, 2011 at 10:08 am
इफ तेरे इस एनी थिंग लिखे थिस हप्पेनिंग इन् थिस आस्पेक्ट नो ओथेर एक्स्सप्त तो लाने अ सुस्पेंस एंड इंटरेस्ट इन पब्लिक बुत तो से तो थे औथोरितिएस तो रेवेअल थे त्रित एंड लेट अगेन नोट तो हपें